Tuesday, May 5, 2026
HomeखेलKanpur : क्रिकवर्षा टी-20: गुरु नानक, डीपीएस कल्याणपुर, गुरुहरराय व एलेनहाउस खलासीलाइन...

Kanpur : क्रिकवर्षा टी-20: गुरु नानक, डीपीएस कल्याणपुर, गुरुहरराय व एलेनहाउस खलासीलाइन की जीत

Kanpur । कानपुर स्पोर्ट्स एंड कल्चर इवेंट्स के तत्वावधान में आयोजित “क्रिकवर्षा सीजन–1 इंटर-स्कूल क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट 2026” के दूसरे दिन मंगलवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल के एक्टिंग प्रिंसिपल अनिकेत तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट में 13 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

वीएसएसडी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले मुकाबले में गुरु नानक खत्री इंटर कॉलेज ने 96 रन बनाए। जवाब में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उन्नाव की टीम 48 रन पर सिमट गई। अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
गीता देवी क्रिकेट ग्राउंड पर मनटोरा पब्लिक स्कूल ने 64 रन बनाए, लेकिन दिल्ली पब्लिक स्कूल, कल्याणपुर ने लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। अमन चौधरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इसी मैदान पर खेले गए तीसरे मुकाबले में गुरुहरराय पब्लिक स्कूल ने 129 रन बनाकर एमआर जयपुरिया स्कूल, नरामऊ को 86 रन पर रोक दिया। आर्यन मैन ऑफ द मैच बने।शशिकांत खांडेकर क्रिकेट ग्राउंड पर एलेनहाउस खलासीलाइन और गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल के बीच मुकाबला हुआ। एलेनहाउस खलासीलाइन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

जवाब में गौरव मेमोरियल की टीम 87 रन पर ऑलआउट हो गई। एलेनहाउस खलासीलाइन ने एकतरफा अंदाज में शानदार जीत दर्ज की। सैयद अबुजर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

संयोजक डॉ. विकास विक्टर ने बताया कि सभी मैचों की स्कोरिंग क्रिकजस्ट ऐप पर की जा रही है। इस मौके पर अजय मिश्रा, केतन सोनकर, प्रदीप, धर्मेंद्र पाल, विकास जायसवाल और सौरभ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!