Friday, July 31, 2026
HomeखेलKanpur : 3 अगस्त से शुरू होगी केसीए खिलाड़ियों की क्लब ट्रांसफर...

Kanpur : 3 अगस्त से शुरू होगी केसीए खिलाड़ियों की क्लब ट्रांसफर प्रक्रिया

Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) ने वर्ष 2026 के लिए खिलाड़ियों के क्लब स्थानांतरण (ट्रांसफर) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक खिलाड़ी 3 अगस्त (सोमवार) से ट्रांसफर फॉर्म प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए 21 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा कर सकेंगे। केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि क्लब स्थानांतरण के आवेदन पत्र एसोसिएशन के चुन्नीगंज स्थित कार्यालय से प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक प्राप्त किए जा सकेंगे।

उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन समय से जमा करें। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। क्लब परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी क्रिकेट सत्र के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण नए क्लबों के साथ किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...