Kanpur । आठवें नेशनल मास्टर्स गेम्स का आयोजन पुणे में हुआ। 27 से 31 जनवरी तक हुई प्रतियोगिता में देशभर के मास्टर्स खिलाड़ियों के बीच शहर के खिलाड़ियों दबदबा दिखा और बैडमिंटन, एथलेटिक्स और आर्म रेसलिंग में स्वर्णिम छाप छोड़ी।
नेशनल गेम्स के बैडमिंटन स्पर्धा में शहर के 70 वर्षीय आरबी मिश्रा ने डबल्स में स्वर्ण और सिंगल्स में कांस्य पदक जीता। बैडमिंटन के साथ ही उन्होंने शाट पुट में सिल्वर और भाला फेंक और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। अंडर-50 वर्ग की बैडमिंटन स्पर्धा के सिंगल्स और डबल्स में निधि कनोडिया ने कांस्य पदक और आर्म रेसलिंग में स्वर्ण पदक जीता।
अंडर-60 आयुवर्ग में विजय कुमार दीक्षित ने मिक्स डबल्स बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतकर शहर का अनुभव दिखाया। इसी प्रकार बैडमिंटन के डबल्स में प्रणय द्विवेदी और नीरज शुक्ला की जोड़ी ने डबल्स में कांस्य पदक जीता।


