Tuesday, May 12, 2026
HomeखेलKanpur : सीआईएसई नार्थ जोन ताइक्वांडो 8 मई से बिशप बेस्टकॉट स्कूल...

Kanpur : सीआईएसई नार्थ जोन ताइक्वांडो 8 मई से बिशप बेस्टकॉट स्कूल में

Kanpur । सीआईएसई नार्थ जोन ताइक्वांडो टूर्नामेंट का आयोजन 8 व 9 मई को बिशप बेस्टकॉट स्कूल सिविल लाइंस में किया जायेगा। बिशप बेस्टकॉट स्कूल और डॉ वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल सिविल लाइन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में अंडर 14,17 और 19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित होगी। यह जानकारी दोनों विद्यालयों की प्रधानाचार्या नैंसी ए कच्छप और ऋचा खुल्लर ने आज खेल शिक्षकों के साथ हुई बैठक में दी गई। इस प्रतियोगिता के परिणाम के अनुसार रीजनल टीम भी चयन होगा।

बैठक में मुख्य रूप से सौरभ श्रीवास्तव, अमित राजपूत, विजय त्रिपाठी, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, राज किशोर शुक्ला,पूनम सिंह, ऋषिकेश कुमार, दीक्षा निगम, सत्येंद्र यादव, प्रयाग सिंह, सोनाली बिष्ट आदि अन्य स्कूलों के खेल शिक्षक मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!