Sunday, June 21, 2026
HomeखेलKanpur : यंग टाइटंस प्रीमियर चैंपियनशिप में चंद्रा क्रिकेट अकादमी का कब्जा

Kanpur : यंग टाइटंस प्रीमियर चैंपियनशिप में चंद्रा क्रिकेट अकादमी का कब्जा

 

Kanpur। सर पदमपत सिंघानिया स्पोर्ट्स अकादमी (एसपीएसएसए) के तत्वावधान में अंडर-15 यंग टाइटंस क्रिकेट प्रीमियर चैंपियनशिप में रविवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें चंद्रा क्रिकेट अकादमी ने मेजबान एसपीएसएसए को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

कमलानगर स्थित मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपीएसएसए की टीम 27.5 ओवर में 189 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में चंद्रा क्रिकेट अकादमी ने 26.2 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल में बल्ले से 40 रन और गेंद से चार विकेट का शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्ष राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। समापन पर मुख्य अतिथि यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

आदर्श यादव (एसपीएसएसए) को प्लेयर ऑफ द सीरीज, शौर्य उपाध्याय (क्रिक-इट स्ट्राइक जोन अकादमी) को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और वंशुल सिंह (एफजीके क्रिकेट अकादमी) को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर एसपीएसएसए के सचिव आशीष सिंह चौहान समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...