Kanpur । केन्द्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर में चल रही 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद के तीसरे दिन शनिवार को अंडर-14 और अंडर-17 बास्केटबॉल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 वर्ग में चंडीगढ़ व भोपाल ने दो-दो मुकाबले जीते।
प्रतियोगिता के तकनीकी पक्ष की निगरानी केन्द्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय नई दिल्ली के तकनीकी पर्यवेक्षक डॉ. अभय सिंह राठौर ने की और मुख्य निर्णायक व बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के वीरेन्द्र विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। इस मौेक पर संतोष कुमार मौर्य, वंदना सिंह राठौर, डॉ. अनवर अली और अमित कनौजिया आदि मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम::अंडर-14 में चंडीगढ़ ने हैदराबाद को 47-33 से हराया। भोपाल ने देहरादून को 30-0, चेन्नई ने जम्मू को 25-19 और वाराणसी ने बंग्लुरु को 17-15 से शिकस्त दी। दिल्ली ने एर्नाकुलम को 34-8 और गुरुग्राम ने आगरा को 42-28 से पराजित किया। चंडीगढ़ ने दिल्ली और जयपुर ने आगरा को भी हराया।
लंच के बाद अंडर-14 में जम्मू ने रांची को 19-13, बंग्लुरु ने जबलपुर को 21-20 और भोपाल ने वाराणसी को 25-22 से हराया।अंडर-17 वर्ग में चंडीगढ़ ने कोलकाता को 59-24 से मात दी। मुंबई ने लखनऊ को कड़े मुकाबले में 38-36 से हराया। जबलपुर ने अहमदाबाद को 39-16 और भोपाल ने एर्नाकुलम को 35-31 से पराजित किया।


