Monday, September 14, 2026
HomeखेलKanpur : चंडीगढ़ और बेंगलुरु ने जीते राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिताब

Kanpur : चंडीगढ़ और बेंगलुरु ने जीते राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिताब

Kanpur।  केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर में चल रही राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता-2026 का सोमवार को बास्केटबॉल के रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।

अंडर-14 के फाइनल में चंडीगढ़ ने जयपुर को 50-32 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। जयपुर उपविजेता रहा, जबकि वाराणसी ने तीसरा और बेंगलुरु ने चौथा स्थान हासिल किया। अंडर-17 के फाइनल में बेंगलुरु ने आगरा को 43-26 से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। आगरा दूसरे, मुंबई तीसरे और गुवाहाटी चौथे स्थान पर रहा।

फाइनल मुकाबलों के बाद आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. राहुल मंगल, विशिष्ट अतिथि प्रो. नीरज मिश्रा, विशेष अतिथि प्रो. प्रबोध बाजपेयी और डॉ. नरेश चौधरी मौजूद रहे। विद्यालय के प्राचार्य रविश चंद्र पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

समारोह में विद्यार्थियों ने योग प्रदर्शन के साथ गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर माहौल को उल्लास से भर दिया। प्रस्तुतियों के जरिए स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना और सर्वांगीण विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका तिवारी ने किया, जबकि विनीता तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन में डॉ. रूपम मिश्रा, शालिनी सक्सेना, सौरभ पासन, शुभम और साक्षी का विशेष सहयोग रहा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...