Kanpur ।फतेहगढ़ स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आरआरसी में 55वीं केंद्रीय विद्यालय लखनऊ संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें केवी चकेरी-3 के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक व बालिका वर्ग में चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में चकेरी-3 की छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 38-42 किलोग्राम वर्ग में अंशिका ने तन्या सिंह को हराया, जबकि 42-44 किलोग्राम वर्ग में प्रगति श्रीवास्तव ने अनन्या पाल को पराजित किया। 50-52 किलोग्राम में सोनम (केवी चकेरी-2) विजेता रहीं और 57-60 किलोग्राम वर्ग में अनुशिका (आरआरसी फतेहगढ़) ने आराध्या सिंह को मात दी।
बालक वर्ग में अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग में चकेरी-3 के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक जीत दर्ज की। इसमें 42-46 किलोग्राम वर्ग में श्रेष्ठ चौधरी ने अरमान बाबू को हराया। 46-48 किलोग्राम में मुकुंद साहू विजेता रहे। 48-50 किलोग्राम में प्रखर ने अंकुश यादव को हराया, जबकि 50-52 किलोग्राम में शौर्य यादव ने अर्चित पटेल को शिकस्त दी।
बालक और बालिका दोनों वर्गों में खिताब जीतकर केवी चकेरी-3 ने पूरे संभाग में अपनी बादशाहत कायम की। इस उपलब्धि पर प्राचार्य राजगुरु सिंह ने खिलाड़ियों और कोच तरुण कुमार तिवारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


