Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध व वांडर्स क्लब की ओर से आयोजित तृतीय दीबा नसीम खान स्मारक अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मुकाबले में आदित्य किचन इलेवन की टीम ने रचित फाइनेंशियल इलवेन को 105 रन से पराजित किया।

जीत में किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में आदित्य किचन इलेवन की टीम ने 34.3 ओवर में 197 रन बनाए। टीम से विशेष अग्निहोत्री ने 124 रन की बेहतरीन पारी खेली, तो गेंदबाजी में आजाद रावत ने तीन, कृष्णा ने दो, आकाश, दक्षराज व समर्थ सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
जवाब में रचित फाइनेंशियल इलवेन की पूरी टीम 27.1 ओवर में 92 रन ऑलआउट हो गई। टीम से उत्कर्ष ने सर्वाधिक 17 व आयुष यादव ने 13 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ताहिर आलम ने चार, स्कंद सेंगर ने दो को आउट किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विशेष अग्निहोत्री को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।


