मयंक पांडे की घातक गेंदबाजी से टीम को मिली जीत
Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के मैच में रविवार को कैंपस आईआईटी ने रोलैंड को 10 रन से पराजित किया। आईआईटी मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कैंपस आईआईटी की टीम 31.2 ओवरों में 113 रन पर सिमट गई।
गौरव यादव ने 27 रन, अंश गुप्ता 21 और अर्नव कुलकर्णी 19 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। जवाब में रोलेन्ड क्लब की पूरी टीम आईआईटी की घातक गेंदबाजी के आगे 26.4 ओवरों में 103 रन ही बना सकी। टीम से गोपाल सिंह ने 36 और विजय ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कैंपस आईआईटी से मयंक पांडे ने चार, अर्नव कुलकर्णी ने तीन विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच मयंक पांडे को चुना गया।


