Thursday, August 6, 2026
HomeखेलKanpur : योग अपनाकर स्वस्थ समाज बनाने का आह्वान

Kanpur : योग अपनाकर स्वस्थ समाज बनाने का आह्वान

Kanpur । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किदवई नगर स्थित घनश्याम दास शिवकुमार जूनियर हाई स्कूल परिसर में क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

#kanpur

कार्यक्रम का शुभारंभ क्रीड़ा भारती महानगर अध्यक्ष राजुल खन्ना ने भारत माता एवं हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद योग प्रशिक्षक सुनील कुमार वर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव भी कम होता है।

राजुल खन्ना ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे दैनिक जीवन में अपनाकर निरोग रहा जा सकता है। महानगर मंत्री श्याम मिश्रा ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है, ताकि हर घर और हर गांव तक इसके लाभ पहुंच सकें।

अंत में कार्यक्रम संयोजक एवं सह मंत्री संदीप कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शैलेश कटियार, सुलोचना दीक्षित, संतोष त्यागी, संजीव दीक्षित, सविता, कंचन, आशा, सारिका, राजेंद्र वर्मा और अविनाश चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...