Thursday, August 6, 2026
HomeकानपुरKanpur : साले ने रची लूट की साजिश, 48 घंटे में खुल...

Kanpur : साले ने रची लूट की साजिश, 48 घंटे में खुल गया पूरा खेल

वादी के भाई का साला निकला मास्टरमाइंड, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; तीन गिरफ्तार, दो पर 25-25 हजार का इनाम

Kanpur । चकेरी के श्याम नगर में तीन अगस्त को हुई दिनदहाड़े की लूट की वारदात का कमिश्नरेट पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि वारदात का मास्टरमाइंड कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि वादी के भाई का साला प्रशांत शुक्ला उर्फ मोनू निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो पूरी साजिश का खुलासा हो गया और उसके चार साथियों के नाम भी सामने आ गए।

पुलिस के अनुसार, प्रशांत ने अपने साथी रफीक, शफीक, कमल पुरील और विजय श्रीवास्तव के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। घटना के अनावरण के बाद पुलिस को एक संदिग्ध वाहन की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शफीक (निवासी उन्नाव) और कमल पुरील (निवासी शिवकटरा, चकेरी) के पैर में गोली लगी। दोनों को तत्काल कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया शत-प्रतिशत माल, घटना में प्रयुक्त वाहन, दो अवैध तमंचे, तीन खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि रफीक और विजय श्रीवास्तव अभी भी फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उनकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

घटना के त्वरित अनावरण और सफल कार्रवाई पर पुलिस आयुक्त ने पूरी टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

48 घंटे में ऐसे खुली साजिश

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान जब रिश्तेदार प्रशांत शुक्ला से पूछताछ की गई तो साजिश की परतें खुलती चली गईं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को दबोच लिया। उन्होंने कहा कि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

 

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...