Sunday, February 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को भाजपा ने...

Kanpur : समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को भाजपा ने किया सम्मानित

Kanpur ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा दक्षिण महिला मोर्चा द्वारा दक्षिण पार्टी कार्यालय में महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन में चिकित्सा, उद्योग, व्यापार, इंजीनियर, प्रोफेसर, आर्किटेक्ट, योगाचार्य, इंटीरियर , डिजाइनर, शिक्षा, खेल आदि विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई ने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “एक्सीलरेट एक्शन”( कार्रवाई में तेजी लाना) रखा गया है। इसका उद्देश्य जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं के समावेशन को आगे बढ़ाना है।

महिलाएं न सिर्फ पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है बल्कि कई क्षेत्रों में तो वह पुरुषों पर भारी पड़ने लगी है। यही कारण है कि उनके मान सम्मान में भी इजाफा हुआ है। केंद्र में मोदी सरकार ने कई ऐसे कानून भी बनाए गए हैं जो महिलाओं को हर मोर्चे पर लड़ने के लिए तैयार करते हैं। देश की तरक्की में महिलाओं के योगदान की हम जितनी चर्चा आज कर रहे हैं आने वाले समय में उससे कहीं ज्यादा करेंगे।

घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव और दहेज जैसी समस्याओं पर आखिरी चोट की जाए तो आने वाला वक्त महिलाओं का ही होगा।भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि महिला दिवस का मकसद उस ज्वाला को प्रज्वलित करना है जो हर एक महिलाओं को यह एहसास दिलाए कि वह कमजोर नहीं बल्कि एक शक्ति है।

सशक्त महिलाएं ही समृद्ध परिवार और मजबूत राष्ट्र की बुनियाद है। आज का दिन महिलाओं की हर छोटी बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का मौका देने वाला है। जहां कभी बेटियां गर्भ में ही मार दी जाती थी।

आज उनकी हंसी स्कूलों में गूंज रही है।
महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि पिछले पिछले कुछ वर्षों में मोदी सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जो नारी की छोटी से छोटी जरूरत को समझते हुए उसे सशक्त करने का रास्ता दिखाते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी एवं संचालन पलक सिंह ने किया।

ये हुए सम्मानित

शक्ति शुक्ला,डॉ आरती सिंह,जयंती सिंह,मंजू मिश्रा,सीमा त्रिपाठी, निशा अग्रवाल, गीतांजलि गुप्ता, दिव्या ,अर्चना सिंह,गीता कपूर,हिमानी सचान,डॉ पूजा शुक्ला, डॉ स्मृति धनधानिया, विमलेश यादव, मोना शुक्ला आदि को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...