Wednesday, July 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : दो राउंड फायरिंग के बाद बदले तेवर, दो किमी पैदल...

Kanpur : दो राउंड फायरिंग के बाद बदले तेवर, दो किमी पैदल चलता रहा- अब अपराध नहीं करूंगा’

पुलिस पर गोली चलाने वाला आरोपी मोहल्ले में हाथ जोड़कर मांगता रहा माफी, लोगों ने देखा पूरा घटनाक्रम

Kanpur । चकेरी में पुलिस पर फायरिंग करना आरोपी यश राजपूत को महंगा पड़ गया। गिरफ्तारी के अगले ही दिन पुलिस उसे उसके ही मोहल्ले में लेकर पहुंची और करीब दो किलोमीटर तक पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी बिना चप्पल के चलता रहा और रास्ते भर दोहराता रहा, “अब अपराध नहीं करूंगा।” पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात सनिगवां क्षेत्र में आरोपी की घेराबंदी की गई थी। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली सिपाही अरुण कुमार को छूते-छूते निकल गई। जवाबी घेराबंदी में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। फायरिंग की घटना के बाद उसके खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा जैसी धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया गया।

बुधवार को पुलिस आरोपी को लालबंगला के काजीखेड़ा स्थित उसके मोहल्ले में लेकर पहुंची। स्थानीय लोगों के सामने उससे अपनी गलती स्वीकार कराई गई। इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पैदल जुलूस निकाला गया, जिसमें वह लगातार अपराध छोड़ने की बात कहता रहा।

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने कहा कि पुलिस पर हमला करने या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके फरार साथियों की तलाश जारी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...