Wednesday, July 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : रीढ़ के दर्द से जंग हार गई वैष्णवी, तीन पन्नों...

Kanpur : रीढ़ के दर्द से जंग हार गई वैष्णवी, तीन पन्नों में छोड़ गई आखिरी बात

रीढ़ के दर्द से जंग हार गई वैष्णवी, तीन पन्नों में छोड़ गई आखिरी बात
क्रासर:
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का मेडिकल था बाकी, लंबे समय से गंभीर बीमारी से थीं परेशान; कमरे से मिला सुसाइड नोट, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर। रावतपुर के सुरेंद्र नगर में 26 वर्षीय विवाहिता वैष्णवी उर्फ निक्की ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। कमरे से तीन पन्नों का एक नोट मिला है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला लंबे समय से चली आ रही गंभीर बीमारी और उससे जुड़ी परेशानियों से जुड़ा प्रतीत होता है।
वैष्णवी की शादी तीन वर्ष पहले रेलवे कर्मचारी शिवम शुक्ला से हुई थी। वह लंबे समय से रीढ़ की गंभीर बीमारी का इलाज करा रही थीं। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा पास की थी और जल्द मेडिकल परीक्षण होना था, लेकिन लगातार बढ़ते दर्द के कारण वह काफी परेशान थीं।
बुधवार सुबह पति भोपाल से घर पहुंचे तो वैष्णवी अचेत मिलीं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कमरे से मिले तीन पन्नों के नोट में उन्होंने लंबे समय से असहनीय दर्द से जूझने, परिवार की चिंता और सभी से क्षमा मांगने जैसी बातें लिखी हैं।
रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे से मिले नोट को कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से जुड़ी मानसिक पीड़ा का प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच जारी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...