Tuesday, July 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : थाने में युवक ने खुद को लगाई आग, बचाने में...

Kanpur : थाने में युवक ने खुद को लगाई आग, बचाने में एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मी झुलसे

पत्नी से विवाद के बाद शिकायत लेकर पहुंचा था थाने, उर्सला के बर्न यूनिट में भर्ती

 

Kanpur । महाराजपुर थाने में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने थाने के भीतर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे युवक को बचाने के प्रयास में थाना प्रभारी (SHO), दिवस अधिकारी और तीन-चार पुलिसकर्मी भी झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जबकि युवक का उर्सला अस्पताल के बर्न यूनिट में उपचार चल रहा है।

 

#kanpur
अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) शिवा सिंह के अनुसार, महेश पासी अपनी पत्नी पूनम के खिलाफ मारपीट और साथ न रहने की शिकायत लेकर महाराजपुर थाने पहुंचा था। शिकायत दर्ज कराने के बाद वह थाने से बाहर निकला, जहां उसने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली और जलती हुई हालत में थाने की ओर भागा। युवक को आग की लपटों में घिरा देख थाना प्रभारी, दिवस अधिकारी और जनसुनवाई में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान युवक की जान तो बच गई, लेकिन SHO के हाथ और चेहरे समेत तीन-चार पुलिसकर्मी भी झुलस गए।

पुलिस ने महेश को तत्काल उर्सला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महेश और पूनम की शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना से एक दिन पहले पूनम ने महेश के खिलाफ शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। सरसौल सीएचसी में हुए मेडिकल परीक्षण में उसके शरीर पर सात चोटें दर्ज की गई थीं। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद और तनाव के चलते महेश ने यह कदम उठाया। डीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...