Monday, May 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : आईआईटी  के साथ बिठूर की मिट्टी को नई पहचान, मॉडर्न...

Kanpur : आईआईटी  के साथ बिठूर की मिट्टी को नई पहचान, मॉडर्न अंदाज में लौटेगी बचपन की गुल्लक

Kanpur । कभी बच्चों की छोटी-छोटी बचत का साथी रही मिट्टी की गुल्लक अब नए और आकर्षक रूप में बाजार में लौटने जा रही है। बिठूर की पारंपरिक माटीकला को नया जीवन देने के लिए जिला प्रशासन ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के साथ पहल शुरू की है। इसके तहत पारंपरिक कुम्हारों को आधुनिक सिरामिक डिजाइनिंग, फिनिशिंग और पैकेजिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि उनकी बनाई गुल्लकें आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप तैयार हो सकें।

#kanpurयह पहल ‘रंजीत सिंह रोजी शिक्षा केन्द्र प्रोजेक्ट’ के माध्यम से शुरू की गई है। जिला प्रशासन का मानना है कि इससे एक ओर जहां नई पीढ़ी में बचत की आदत को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर बिठूर की पारंपरिक कला को नया बाजार और पहचान भी मिलेगी।

डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चों में बढ़ते अनावश्यक खर्चों की प्रवृत्ति को देखते हुए बचपन से ही बचत और आर्थिक अनुशासन के संस्कार विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं सीडीओ अभिनव जे. जैन ने कहा कि बिठूर की मिट्टी से बनी इन आकर्षक गुल्लकों को अब सरकारी कार्यक्रमों में स्मृति-चिह्न के रूप में भी भेंट किया जाएगा।

इस पहल से कुम्हारों को सम्मानजनक रोजगार मिलने की उम्मीद जगी है। साथ ही वर्षों पुरानी पारंपरिक माटीकला को आधुनिक तकनीक के सहारे नया मंच और नई पहचान भी मिलने जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...