Sunday, May 17, 2026
HomeकानपुरKanpur : योग,खेल और कला सिखाने वालों शिक्षकों को सरकार का सम्मान,...

Kanpur : योग,खेल और कला सिखाने वालों शिक्षकों को सरकार का सम्मान, मानदेय में बड़ा इजाफा

Kanpur । प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों को बड़ी राहत देते हुए उनका मानदेय 9 हजार रुपये से बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रतिमाह करने का फैसला किया है। बढ़ा हुआ मानदेय 01 अप्रैल 2026हो गया  से लागू होगा। साथ ही अनुदेशकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ भी मिलेगा। यह घोषणा रविवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह में की गई।
#kanpur
कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अनुदेशक बच्चों को खेल, योग, संगीत, कला और अन्य गतिविधियों से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सरकार ने उनके योगदान को देखते हुए मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में मानदेय 7 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया गया था, जबकि अब इसे सीधे 17 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
चयनित अनुदेशकों का सम्मान
#kanpur
समारोह में विभिन्न विकासखंडों एवं नगर क्षेत्र के चयनित अनुदेशकों को सम्मानित भी किया गया। सम्मान पाने वालों में भीतरगांव के अंकुर अशोक, बिधनू की अंजलि कौशल, बिल्हौर के प्रशांत मिश्रा, चौबेपुर के अनुभव मौर्य, घाटमपुर की विभा सचान, ककवन के अमित कुमार सिंह, पतारा के बेंसू सचान, सरसौल के विराग यादव, शिवराजपुर के आशीष कुमार और नगर क्षेत्र के आशीष मिश्रा शामिल रहे।
सरकारी स्कूलों में बढ़ी सुविधाएं
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी विद्यालयों में तेजी से बदलाव हो रहा है। स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, टैबलेट वितरण और ऑपरेशन कायाकल्प जैसी योजनाओं से स्कूलों की स्थिति बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि अनुदेशक बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और गतिविधि आधारित शिक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
#kanpur

सीडीओ अभिनव जे जैन ने बताया कि कानपुर नगर में वर्तमान में 122 अनुदेशक कार्यरत हैं। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की गई। बताया गया कि जिले में 272 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और 49 विद्यालयों में आईसीटी लैब स्थापित की जा चुकी हैं।

#kanpur

शिक्षकों और अनुदेशकों को 3502 टैबलेट वितरित किए गए हैं।कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए आलोक कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...