Sunday, May 17, 2026
HomeकानपुरKanpur : लू से राहत देने को लगाया शरबत सेवा शिविर

Kanpur : लू से राहत देने को लगाया शरबत सेवा शिविर

Kanpur । बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच हालसी रोड स्थित श्री बिहारी जी होजरी मार्केट में रविवार को राहगीरों और व्यापारियों को शरबत वितरित किया गया। लॉज डॉ. गौर हरी सिंघानिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत देने का प्रयास किया गया।

#kanpur

पुरुषोत्तम माह के प्रथम दिन आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में जलदान के महत्व को भी रेखांकित किया गया। दोपहर के समय बाजार में पहुंचे लोगों ने शरबत ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विराट गुप्ता ने की।

#kanpur

अध्यक्ष विराट गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम माह के प्रथम दिन जलदान और सेवा कार्य का विशेष महत्व होता है, इसलिए संस्था समय-समय पर ऐसे सामाजिक आयोजन करती रहेगी।

इस दौरान योगेश मोहन देसाई, अभय पुरवार, संजय श्रीवास्तव, तनुज पुरवार, सुनील बजाज, आशीष अग्रवाल, रामेश्वर गुप्ता, ऋषि कपूर, सौरभ शर्मा, शिव कुमार गुप्ता, सुरेश मिश्रा, मनोज मल्होत्रा, जॉय निगम, महेंद्र गुप्ता, सीताराम, दिनेश गुप्ता, सक्षम, अनुपम और वेदांश आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...