Kanpur । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के फुटबॉल मैदान पर इंट्राम्यूरल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभाग के चार हाउस के करीब 147 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। फाइनल में आजाद हाउस ने शिवाजी हाउस को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
पहले सेमीफाइनल में आजाद हाउस ने भगत सिंह हाउस को 5-0 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में शिवाजी हाउस ने महाराणा प्रताप हाउस को 4-2 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में पीयूष पनिका को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, राजवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अटैकर, दीपिका को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी और प्रत्यूष त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया।
समापन समारोह में डॉ. प्रभाकर पांडेय और सौरभ तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, डॉ. आरपी सिंह, इंट्राम्यूरल सचिव अभिषेक मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार चौहान, अश्विनी मिश्रा, मोहित तिवारी और राहुल दीक्षित आदि मौजूद रहे


