Sunday, June 21, 2026
HomeखेलKanpur : मास्टरमाइंड क्लासिकल शतरंज में अविजीत, आद्या और प्रांजल बने चैंपियन

Kanpur : मास्टरमाइंड क्लासिकल शतरंज में अविजीत, आद्या और प्रांजल बने चैंपियन

  1. Kanpur। अवधपुरी स्थित मास्टरमाइंड चेस अकादमी में आयोजित प्रथम मास्टरमाइंड क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को फाइनल राउंड खेले गए। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों से कुल 34 खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल राउंड के बाद अविजीत, आद्या और प्रांजल बने मास्टरमाइंड क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता के चैंपियन बनें।

छह राउंड के मुकाबलों के बाद अंडर-14 बालक वर्ग में वीरेंद्र स्वरूप पनकी के अविजीत गुरहा ने पांच अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। द चिंटल स्कूल के आरव कुमार सिंह 4.5 अंकों के साथ दूसरे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय के अधिराज राठौर चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की आद्या मिश्रा 4.5 अंकों के साथ विजेता बनीं। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एच-2 ब्लॉक किदवई नगर की समृद्धि वर्मा और अनन्या अवस्थी ने तीन-तीन अंक अर्जित कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-19 बालक वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप श्याम नगर के प्रांजल सिंह ने 5.5 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी के विराज गुप्ता और स्कॉलर मिशन के कृष्ण ठाकुर ने चार-चार अंक जुटाकर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्वस्तिका कुमारी चार अंकों के साथ प्रथम रहीं। डीपीएस कल्याणपुर की परीशा अवस्थी तीन अंकों के साथ दूसरे और एलेन हाउस खलासी लाइन की आर्या गुप्ता 1.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि सीएसजेएम विश्वविद्यालय की प्रोफेसर वैशाली सोनी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक प्रशंसा वर्मा और सहायक निर्णायक अनुराग निषाद रहे। इस मौके पर आयोजक आलोक गुप्ता, ऋषभ निषाद, कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...