Kanpur । खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 से 30 सितंबर तक बरेली में होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए कानपुर नगर के खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल 19 सितंबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम में शाम तीन बजे से आयोजित किया जाएगा।
जबकि मंडल स्तरीय ट्रायल 20 और 21 सितंबर को जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम माती, कानपुर देहात में शाम तीन बजे से होंगे। इसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम की घोषणा की जाएगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने जानकारी दी कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी खेल कार्यालय ग्रीनपार्क और माती स्टेडियम में संपर्क कर सकते हैं।


