Sunday, April 20, 2025
HomeखेलKanpur: अंतर महाविद्यालयीय तीरंदाजी में अश्वनी और मुस्कान ने जीता स्वर्ण

Kanpur: अंतर महाविद्यालयीय तीरंदाजी में अश्वनी और मुस्कान ने जीता स्वर्ण

Kanpur: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को अंतरमहाविद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई।

इसका शुभारंभ क्राइस्ट चर्च कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ. आशीष कुमार दुबे, शारीरिक शिक्षाा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, क्रीड़ा सचिव डॉ. प्रभाकर पांडे ने किया।

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त 13 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, डॉ. आशीष कटियार ने पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता के परिणाम 

  1. इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में अश्वनी ने स्वर्ण, शिवम वर्मा ने रजत व इमरान अहमद ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में मुस्कान कुमारी ने स्वर्ण, खुशी शाह ने रजत व शभया सिंह ने कांस्य पदक जीता।
  2. रिकर्व पुरुष वर्ग में अपूर्व ने स्वर्ण, हरि शुक्ला ने रजत व सतवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में वैष्णवी अग्निहोत्री ने स्वर्ण, शानवी रावत ने रजत व जयश्री ने कांस्य पदक जीता।
  3. कंपाउंड पुरुष वर्ग में दिनेश चौहान ने स्वर्ण, वीरेंद्र ने रजत और देवराज दीक्षित ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में मुस्कान आर्या ने स्वर्ण, उजाला यादव ने रजत पदक जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...