Kanpur। महात्मा कप सीजन-2 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में पीएन राय इलेवन ने चंद्रेश सिंह इलेवन को 56 रन से हराया। मैच में बल्लेबाजी में आर्यन ने शानदार प्रदर्शन किया।जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में पीएन राय इलेवन की टीम ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 180 रन बनाए। टीम से अरमान ने नाबाद 34 रन, आर्यन ने 32 रन, आरुष सोनी ने 26 रन व विहान ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आरव कुमार ने तीन, अहम व रिशु ने दो-दो व सिद्धार्थ ने एक को आउट किया।
जवाब में चंद्रेश सिंह इलेवन की पूरी टीम 22.2 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से धैर्य गुप्ता ने 19 रन, सुंदरम ने 16 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके। तो गेंदबाजी में विरल सचान ने तीन, वैभव ने दो को आउट किया। दो कैच व एक रन आउट के साथ 32 रन बनाने के लिए आर्यन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


