Thursday, July 30, 2026
HomeखेलKanpur : आर्यन जुयाल के कंधों पर गोरखपुर लायंस की कमान, शिवम...

Kanpur : आर्यन जुयाल के कंधों पर गोरखपुर लायंस की कमान, शिवम शर्मा बने उपकप्तान

टीम मालिक विशेष गौर बोले- संतुलित टीम पर पूरा भरोसा, दो शहरों में यूपी टी20 लीग से बढ़ेगा रोमांच और दर्शकों का उत्साह

Lucknow । यूपी टी20 लीग के चौथे संस्करण के आगाज में अब महज दो सप्ताह का समय बचा है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे खिलाड़ियों की तैयारियां और क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह भी चरम पर पहुंचता जा रहा है। इसी बीच गोरखपुर लायंस के मालिक विशेष गौर ने टीम की रणनीति, नेतृत्व और लीग को लेकर अपनी योजनाओं का खुलासा करते हुए भरोसा जताया कि इस बार उनकी टीम खिताब की मजबूत दावेदार होगी।

#kanpur

विशेष गौर ने बताया कि इस सीजन विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर शिवम शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अंकित राजपूत मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि टीम का नेतृत्व अनुभवी हाथों में है और प्रबंधन को अपने कप्तान, उपकप्तान तथा कोचिंग स्टाफ पर पूरा विश्वास है।

उन्होंने कहा कि नीलामी और रिटेंशन के दौरान फ्रेंचाइजी का लक्ष्य संतुलित टीम तैयार करना था। जिन खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की योजना बनाई गई थी, उनमें से अधिकांश को टीम से जोड़ने में सफलता मिली। विशेष गौर ने बताया कि 21 लाख रुपये में खरीदे गए सलामी बल्लेबाज शिवम चौधरी उनकी पहली पसंद थे।

रिटेंशन के बाद शीर्ष क्रम को मजबूत करना सबसे बड़ी जरूरत थी और शिवम चौधरी अपने अनुभव, आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी के अनुभव के कारण इस भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त खिलाड़ी हैं।
विशेष गौर ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की सराहना करते हुए कहा कि इस बार लीग का आयोजन लखनऊ और कानपुर, दो शहरों में कराया जाना एक दूरदर्शी फैसला है।

इससे प्रतियोगिता ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी और प्रदेश में क्रिकेट का दायरा और विस्तृत होगा। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन को दो शहरों में सफलतापूर्वक आयोजित करना आसान नहीं होता, लेकिन यूपीसीए ने यह चुनौती स्वीकार कर मिसाल पेश की है।

उन्होंने बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और यूपी टी20 लीग गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर के प्रयासों की भी सराहना करते हुए कहा कि इस लीग ने उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच दिया है। आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने से युवा क्रिकेटरों को सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और बड़े स्तर पर खेलने की प्रेरणा मिलती है।

यूपी टी20 लीग का उद्घाटन समारोह और पहला चरण लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इसके बाद प्रतियोगिता कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम पहुंचेगी, जहां प्लेऑफ और 6 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 13 डबल हेडर और आठ सिंगल हेडर मैच शामिल हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...