Tuesday, May 12, 2026
HomeखेलKanpur : इंटर स्कूल हॉकी में आर्मी स्कूल, डीपीएस बर्रा और पूर्णचंद्र...

Kanpur : इंटर स्कूल हॉकी में आर्मी स्कूल, डीपीएस बर्रा और पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन का दबदबा

Kanpur।  बर्रा-2 ​स्थित पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल में मंगलवार को इंटर स्कूल 7-ए साइड हॉकी प्रतियोगिता हुई। इसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया, पहले दिन खेले गए मुकाबलों में आर्मी स्कूल, डीपीएस बर्रा और पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल की टीमों ने जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया।

#kanpur

हॉकी ग्राउंड में खेले गए लीग कम नॉकआउट आधार पर मुकाबलों में पहले मैच में पूर्णचंद्र बी टीम ने कैंट बोर्ड हाईस्कूल को 3-0 से हराया। दूसरे मैच में पूर्णचंद्र-ए और आर्मी स्कूल के बीच खेला गया। इसमें पूर्णचंद्र बी टीम ने आर्मी स्कूल को 3-0 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में डीपीएस बर्रा ने कैंट बोर्ड हाईस्कूल को 1-0 से पराजित किया।

चौथे मैच में आर्मी स्कूल-ए टीम ने डीपीएस-बी के बीच खेले गए मुकाबले में आर्मी स्कूल-ए ने 1-0 से जीत दर्ज की। जबकि पांचवें मैच में आर्मी स्कूल ने कैंट बोर्ड हाईस्कूल को 1-0 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता में बुधवार को छह मुकाबले खेले जाएंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!