Wednesday, August 5, 2026
HomeखेलKanpur : तीरंदाजों ने साधा सटीक निशाना, मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ...

Kanpur : तीरंदाजों ने साधा सटीक निशाना, मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Kanpur। विष्णुपुरी ​स्थित सेठ मोतीलाल खेडिया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बुधवार को 70वीं जनपदीय व मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने इंडियन और रिकर्व राउंड में अपने सटीक निशानों लगाए।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक कमल किशोर गुप्ता, प्रधानाचार्या व आयोजनाध्यक्ष सुमन चंदोला ने ​​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का संचालन मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्रा ने किया। इस मौके पर जनपद कोषाध्यक्ष अजय पाठक, जिला क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, डॉ. अजीत सिंह, सैयद सऊद अली, हरिकिशन शुक्ल, निकिता, मनीष कुमार मौर्य, आयोजन सचिव ओम प्रकाश, वासुदेव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मुख्य निर्णायक राजेंद्र सिंह यादव ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की। अब यह खिलाड़ी मंडलीय स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयनित ​खिलाड़ियों में:::इंडियन राउंड (अंडर-14 बालक): युवराज सिंह (तुलसी मेमोरियल कॉलेज), मार मार (सेठ मोतीलाल केडिया इंटर कॉलेज), सारांश (सेठ मोतीलाल केडिया इंटर कॉलेज)।
इंडियन राउंड (अंडर-17 बालक): विशाल कुमार (श्रीराम लला इंटर कॉलेज), मनीष कुमार (बीएनएसडी इंटर कॉलेज), आर्यन यादव (भानु प्रताप एजुकेशन), शाश्वत शुक्ला (मॉडर्न कार्मेल स्कूल)।
इंडियन राउंड (अंडर-19 बालक): आर्यन प्रसाद (सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज), उत्कर्ष (राष्ट्रीय इंटर कॉलेज), अक्षम शर्मा (राष्ट्रीय इंटर कॉलेज) एवं आदित्य (स्नेहरी इंटर कॉलेज)।
इंडियन राउंड (अंडर-17 बालिका): सुहानी तिवारी, शिवानी दिवाकर एवं महक पाल (तीनों सेठ मोतीलाल केडिया इंटर कॉलेज)।
रिकर्व राउंड (अंडर-17 बालक): जतिन गुलाटी (शिवानी इंटर कॉलेज), रिकर्व राउंड (अंडर-19 बालक): अनिल कुमार (श्रीराम लला इंटर कॉलेज)। 32

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...