Kanpur। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में रविवार को खेले गए मुकाबले में कानपुर जेम्स ने जैगुवार इलेवन को 189 रन से पराजित किया। जीत में मो. आकिब ने गेंद और बल्ले से और मो. तल्हा ने शतक का योगदान दिया।
गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर जेम्स ने 22 ओवर में छह विकेट पर 282 रन बनाए। टीम से मो. तल्हा ने नाबाद 102 रन और मो. आकिब ने 84 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में सत्यम कुमार, देव कुमार, राज, अनुज व जपनीत सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए जैगुवार इलेवन की पूरी टीम 12 ओवर में 93 रन पर सिमट गई। टीम से आयुष सिंह ने 24, रितेश सैनी ने 19 व राजू यादव ने 16 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आरिफ अब्बास ने चार, मो. आकिब ने तीन, नदीम व मो. तल्हा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच मो. आकिब को चुना गया।


