Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : अंश की बल्लेबाजी से कानपुर साउथ क्वार्टर फाइनल में 

Kanpur : अंश की बल्लेबाजी से कानपुर साउथ क्वार्टर फाइनल में 

Kanpur : केसीए से मान्यता प्राप्त ओलंपिक रजि. की कलावती स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को कानपुर साउथ ने पीएसी को सात विकेट से पराजित किया। कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मैच में पीएसी ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन बनाए। इसमें कुमार विनायक सिंह ने 57, ​शिवम कुमार 44 व अनमोल ने 34 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में एम अब्बास ने तीन, एसडी पाण्डेय व अनुज पाल ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में कानपुर साउथ ने 30.2 ओवर में तीन विकेट पर 180 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अंश तिवारी ने 96 और रौनक सिंह ने 46 रन बनाए,तो गेंदबाजी में ईशान खान, राज माथुर व आदर्श श्रीवास्तव ने एक-एक को आउट किया। 96 रन की पारी खेलने वाले अंश तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...