Kanpur : 63वीं सीनियर उत्तर प्रदेश बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप 18 से 24 नवंबर को मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित चौधरी हरमोहन सिंह गुरुकुलम स्कूल में होगी। इसमें उत्तर प्रदेश से कुल 46 टीमें हिस्सा लेंगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश बॉस्केटबाल संघ के महासचिव वीरेंद्र विक्रम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्य टीमों में उत्तर प्रदेश पुलिस, आरडीएसओ, लखनऊ, हाथरस, गोरखपुर, आजमगढ़ और मेरठ आदि शामिल हैं। चैम्पियनशिप का उद्घाटन समारोह 18 नवंबर को शाम 7 बजे आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन सांसद रमेश अवस्थी करेंगे।
https://parpanch.com/kanpur-kavya-won-gold-and-shivangi-won-silver-in-taekwondo/

