Friday, August 7, 2026
HomeखेलKanpur : जूनियर बालिका बॉक्सिंग के लिए कानपुर टीम घोषित, अब 10...

Kanpur : जूनियर बालिका बॉक्सिंग के लिए कानपुर टीम घोषित, अब 10 अगस्त से होगी प्रदेश चैंपियनशिप

Kanpur। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका वर्ग बॉक्सिंग चैंपियन​शिप की तिथियों में बदलाव कर दिया गया है। जो चैंपियन​​शिप वाराणसी में 1 से 4 अगस्त तक होनी थी, अब वह 10 से 13 अगस्त तक आयोजित होगी।

खेल निदेशालय के आदेश के बाद कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने प्रतियोगिता के लिए जिला बालिका टीम का चयन कर दिया है। चयनित खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित खिलाड़ियों में आरोही वाजपेयी (44-46 किग्रा), पावनी नागवंशी (46-48 किग्रा), काव्या चौधरी (60-63 किग्रा) और अंशिका द्विवेदी (66-70 किग्रा) शामिल हैं।

टीम के साथ अल्पना शर्मा को टीम मैनेजर एवं प्रशिक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खिलाड़ियों का चयन मुकेश, संजीव दीक्षित, श्याम मिश्रा और नरेंद्र प्रताप की चयन समिति ने किया। कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के मानद सचिव ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि टीम वाराणसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...