Kanpur । स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्काई क्लब ने किंग्स क्लब को 173 रन से पराजित किया। श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में 35 ओवर में चार विकेट पर 262 रन बनाए। टीम से वीर शर्मा ने 91 रन, अमृत ने नाबाद 76 रन, अनिरुद्द ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रूद्रांश सक्सेना ने दो, रेहान अहमद व अभिलाश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
जवाब में किंग्स क्लब की पूरी टीम 24.3 ओवर में 89 रन पर ही ढ़ेर हो गई। टीम से अतुल कुमार ने 16, रेहान अहमद ने 15 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमृत ने पांच, अभय प्रताप व माधव गुप्ता ने दो-दो, श्रेयांश सिंह ने एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अमृत को चुना गया।


