मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 21 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : तीरंदाजी के राष्ट्रीय मंच पर कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी अंबिका
खेल

Kanpur : तीरंदाजी के राष्ट्रीय मंच पर कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी अंबिका

Akash Chaudharyअपडेट: February 19, 2026

Kanpur । राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता 28 फरवरी से 1 मार्च तक लखनऊ​स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता के लिए कुल इनामी रा​शि 11 लाख चार हजार रुपये रखी गई है। यह प्रदेश की सबसे अ​धिक इनामी रा​शि वाली तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। इसमें शहर की अंबिका भट्टाचार्या पदक पर निशाना लगाते हुए नजर आएंगी।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में देश की ​दिग्गज दीपिका कुमारी, पैरा तीरंदाजी शीतल देवी, ओलंपियन भजन कौर और अंकित भगत समेत 350 से अ​धिक तीरंदाज अपना निशाना लगाते हुए नजर आएंगे। इस प्रतियोगिता में कानपुर के आवास विकास की रहने वाली अंबिका भट्टाचार्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर एकमात्र ​खिलाड़ी के रूप में अपना स्थान बनाया।

कैटर्स अत्येंद्र भट्टाचार्या की बेटी अंबिका ने शहर में अ​भिषेक कुमार, संदीप पासवान समेत अन्य कोचों ने तीरंदाजी की बारीकियां सीखी। वर्तमान में अंबिका चंडीगढ़ में अभ्यास करके तीरंदाजी में अपने निशाने को धार दे रहीं हैं।