Kanpur । मैनपुरी में गुरुवार से शुरू हुई चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-4 एथलेटिक्स मीट के पहले दिन डीपीएस कल्याणपुर की अग्रिमा अजीत सिंह ने शॉटपुर में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में 214 विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। अग्रिमा ने 8.60 मीटर का थ्रो कर यह उपलब्धि हासिल की।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ऋचा प्रकाश ने हर्ष व्यक्त करते हुए कोच दिनेश भदौरिया एवं अग्रिमा को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।

