Kanpur। इंडिया ताइक्वांडो और उप्र ताइक्वांडो कमेटी की ओर से आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में हुए राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर आगरा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान गाजियाबाद और तीसरा स्थान कानपुर की टीम को मिला।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी मणिपुर में होने वाली नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का हिस्सा बनेंगे। उप्र की टीम की घोषणा ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से जल्द की जाएगी।
उप्र ताइक्वांडो कमेटी के चेयरमैन डा. रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में 63 जिलों की टीमों से करीब 900 खिलाड़ियों सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग की स्पर्धा में हिस्सा लिया। पहली बार पैरा ताइक्वांडो वर्ग के मुकाबले प्रदेश स्तर पर कराए गए।
स्टेट प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी उप्र टीम के कैंप में शामिल होंगे। जहां से नेशनल ताइक्वांडो के लिए उप्र की टीम की घोषणा की जाएगी। पदक विजेता आगरा, गाजियाबाद और कानपुर टीम के खिलाड़ियों के एसोसिएशन की ओर से ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।


