Kanpur । नेट क्रशर एकेडमी कानपुर के तत्वावधान में यूपी सेंट्रल स्टेट स्टेअर्स यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप मंगलवार को हुई। इसमें 200 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें एलनहाउस पब्लिक स्कूल पनकी के छात्र अभिराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-9 वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक जीता।
इससे पहले भी वह चार बार डिस्टि्रक्ट चैंपियन रह चुके हैं। इस जीत के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इस उपलिब्ध पर विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. हरप्रीत कौर, डिस्टि्रक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल समेत अन्य ने बधाई दी है।
