Sunday, June 21, 2026
HomeखेलKanpur : अभिनाश के बल्ले से निकली विजयी पारी, नाइट स्कॉचेर्स ने...

Kanpur : अभिनाश के बल्ले से निकली विजयी पारी, नाइट स्कॉचेर्स ने मारी बाजी

Kanpur। सीपीएल-2 बैटल ऑफ कारपोरेट चैंपियन क्रिकेट लीग के पहले मैच में नाइट स्कॉचेर्स इलेवन ने द वुल्फ पैक यूनाइटेड इलेवन को दो विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में वामी कैफे इलेवन ने ईस्टन वारियर्स को 47 रन से हराया।

एसटीआई मैदान पर खेले गए पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए द वुल्फ पैक यूनाइटेड इलेवन ने 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए। टीम से विवेक कुमार ने 37 रन, जय चौधरी ने 29 रन, सचिन अवस्थी ने 27 रन व उमंग तिवारी ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनुराग, ​शिवा शुक्ला व आई खान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट स्कॉचेर्स इलेवन ने 19.4 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीता।

जीत में अ​भिनाश ने 56 व आशीष शुक्ला ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रांजुल पटेल ने तीन, सिद्धार्थ ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अ​भिनाश कुमार को चुना गया। दूसरे मैच में वामी कैफे इलेवन ने 20 ओवर में सात विकेट पर 206 रन बनाए। टीम से मुनार यादव ने 75 रन, पारस ने 65 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कामेंद्र पांडे ने व क्लार्क ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

जवाब में ईस्टन वारियर्स इलेवन की पूरी टीम 18.1 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से हिमांशु शुक्ला ने 46 रन, अरुणेंद्र ने 29 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में कुलदीप ने तीन, देवेंद्र सिंह व काका ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच मुनार यादव को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...