Thursday, June 18, 2026
HomeखेलKanpur : अभिजीत के ऑलराउंड शो से ओलंपिक क्लब बना चैंपियन

Kanpur : अभिजीत के ऑलराउंड शो से ओलंपिक क्लब बना चैंपियन

Kanpur । केडीएमए क्रिकेट लीग जूनियर डिवीजन का फाइनल मुकाबला गुरुवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम मैदान पर खेला गया, जिसमें ओलंपिक क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीनपार्क हॉस्टल को 84 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में अभिजीत सिंह ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार योगदान देकर मैच अपने टीम के नाम किया।

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ओलंपिक क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में 301 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से वीर प्रताप ने 58 और प्रितेश दीक्षित ने 53 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इसके अलावा सुशंकित ने 40 और अभिजीत सिंह ने 22 रन का योगदान दिया। ग्रीनपार्क हॉस्टल की ओर से करन सिंह यादव ने चार विकेट झटके, जबकि मोहम्मद अर्शमान और मयंक पाल ने दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 302 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीनपार्क हॉस्टल की टीम 39.5 ओवर में 217 रन पर सिमट गई।

टीम की ओर से करन सिंह यादव ने 41, विष्णु ने 38 और अतीत यादव ने 30 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। ओलंपिक क्लब की ओर से अभिजीत सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। प्रितेश दीक्षित ने तीन और अनिकेत ने दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभिजीत सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...