Kanpur । ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में जूनियर मास्टर खिलाड़ियों ने दिमागी घोड़े दौड़ाकर सटीक चाल चली और प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को शतरंज की बिसात पर चित किया। काकादेव स्थित बीएसएस एजुकेशन सेंटर में हुई चैंपियनशिप में आठ वर्ग में 131 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर आरव, सान्वी, शिवांश, समृद्धि, आध्या, अविजित, अविका विजयी रहीं।
कानपुर शतरंज एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन इंटरनेशनल चेस मास्टर दिनेश शर्मा ने किया।

प्रतियोगिता के अंडर-9 बालिका में सान्वी राजपूत और ओपन वर्ग अथर्व शर्मा पहले स्थान पर रहे। अंडर-7 आयुवर्ग के ओपन वर्ग में काव्यांश मिश्रा को पहला, अलौकिक को दूसरा और शिवांश को तीसरा स्थान मिला। अंडर-7 बालिका वर्ग में अविका पहले, एलिस दूसरे और स्वास्तिक तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-13 बालक वर्ग में आरव को पहला, आदित्य को दूसरा और शिखर को तीसरा स्थान मिला।
अंडर-11 बालिका वर्ग में सान्वी पहले, दृशा दूसरे और श्रेया तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-11 बालक वर्ग में शिवांश को पहला, वेदांश को दूसरा और अविरल को तीसरा स्थान मिला। अंडर-13 बालिका वर्ग में समृद्धि पहले, रिद्धिमा दूसरे और प्रसिद्धि तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-15 बालिका वर्ग में आध्या को पहला, प्रिशा को दूसरा और यशस्वी को तीसरा तथा बालक वर्ग में अविजित पहले, अथर्व दूसरे और विनायक तीसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को आनंद कुमार ओझा, आशीष बाजपेई, पूनम शुक्ला और चीफ आर्बिटर कुसुम शर्मा ने पदक देकर पुरस्कृत किया।


