मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, संचालक गिरफ्तार
कानपुर

Kanpur : रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, संचालक गिरफ्तार

Akash Chaudhary

Kanpur ।सेट्रल जोन पुलिस ने अवैध हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्यनगर स्थित ड्रामा रेस्टोरेंट पर रविवार देर शाम छापेमारी की। कार्रवाई में रेस्टोरेंट की आड़ में नशीले धुएं का सेवन कराने का धंधा पकड़ा गया।

एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया के निर्देशन में कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह व पुलिस टीम ने छापा मारकर संचालक अंकित ओमर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वहां से दो हुक्का, दो चिलम, जार, फ्लेवर पाइप सहित अन्य हुक्का सामग्री बरामद की है।

पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। संचालक के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।एसीपी अमित चौरसिया ने बताया कि सेंट्रल जोन में अवैध हुक्का बार और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान तेज है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।