Wednesday, May 6, 2026
HomeखेलKanpur : खो-खो के हुनर निखारने को लगा मुफ्त शिविर, 100 खिलाड़ियों...

Kanpur : खो-खो के हुनर निखारने को लगा मुफ्त शिविर, 100 खिलाड़ियों ने दिखाई दिलचस्पी

Kanpur । कानपुर जिला खो-खो संघ व बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के संयुक्त सहयोग से 15 दिवसीय निःशुल्क जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खो-खो प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत बुधवार को हुई। पहले ही दिन 100 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया।

#kanpur

शिविर का उद्घाटन संघ के सचिव विपिन कुमार सोनकर ने किया। प्रशिक्षण के पहले दिन अनुभवी कोचों ने खिलाड़ियों को खेल के बुनियादी नियमों से अवगत कराया। साथ ही ‘ब्लॉक में सही बैठने की तकनीक’, ‘सक्रिय खो देना’ और ‘दिशा परिवर्तन’ जैसी अहम स्किल्स की जानकारी मैच खिलवाकर दी।

जिससे खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता को मजबूत किया जा सके। इस मौके पर संघ के सहसचिव आनन्द कुमार, कोषाध्यक्ष शिवलाल यादव, वरिष्ठ सदस्य अशोक सिंह, सर्वेश तिवारी, रामजी प्रजापति, मनोज कुमार, अभिमन्यु सिंह, अभय सोनकर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। शिविर संयोजक आशीष शुक्ला ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 20 मई तक प्रतिदिन शाम चार से छह बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें खिलाड़ियों को पूरी तरह निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!