मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : 8वीं की छात्रा जान्हवी एक दिन की बनी खंड शिक्षा अधिकारी
कानपुर

Kanpur : 8वीं की छात्रा जान्हवी एक दिन की बनी खंड शिक्षा अधिकारी

Akash Chaudharyअपडेट: December 22, 2024
कल्याणपुर ब्लॉक में छात्राओं को सक्षम बनाने के लिए पहल,जान्हवी ने स्कूल का निरीक्षण किया
बीआरसी स्टाफ का पंजिका रजिस्टर का किया अवलोकन,बच्चों को खेलकूद के लिए समय निर्धारित करने के दिए निर्देश
संवाददाता आकाश चौधरी
कानपुर ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के मिशन शक्ति अभियान को बढावा देने तथा छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कल्याणपुर ब्लाक स्थित यूपीएस मंधना द्वितीय विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा जान्हवी को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बनी छात्रा ने कार्यालय के साथ अभिलेखों का निरीक्षण किया।छात्रा के निर्देश पर ब्लाक के विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन खेलकूद का समय निर्धारित किया जाएगा। खेल और शिक्षा को लेकर छात्रा द्वारा दिए गए सुझाव की बात को खुद खंड शिक्षा अधिकारी ने लागू करने की बात कही है।
#kanpur
 बीआरसी स्टाफ का पंजिका रजिस्टर का किया अवलोकन
 समाज मे मिशन शक्ति को बढ़ावा देने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह मंधना द्वितीय विद्यालय कक्षा 8 की छात्रा जान्हवी को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया।कार्यालय पहुंची छात्रा को खंड शिक्षा अधिकारी ने बुके देकर और गुडमॉर्निंग कर स्वागत किया।खंड शिक्षा अधिकारी बनी जान्हवी ने कार्यालय परिसर व उपस्थिति पंजिका रजिस्टर का अवलोकन किया गया।
#kanpur
वरिष्ठ लिपिक वीरेंद्र पुरी एवंम बीआरसी स्टाफ का उपस्थिति रजिस्टर की जाँच की।सभी कर्मचारियों के हस्ताक्षर होने पर संतुष्ट दिखी।इसके साथ ही सभी कर्मचारियो को समय से कार्यालय में उपस्थित होने व अपने-2 पटल से सम्बन्धित पत्रावलियों को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिये गए।वही कार्यालय का निरीक्षण के दौरान साफ सफाई पाए जाने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी से खुशी जाहिर की।
भोजन के दौरान कोई भी बच्चा जमीन पर न बैठे
खंड शिक्षा बनी छात्रा जान्हवी ने विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों को समय से विद्यालय में आने व शिक्षण कार्य में रूचि लेने,एम.डी.एम गुणवत्ता युक्त बनवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि भोजन करने के दौरान कोई भी बच्चा जमीन पर न बैठे।उनके बैठने के लिये टाट-पट्टी की व्यवस्था की जाए विद्यालय परिसर में साफ सफाई रखने व विद्यालय में उत्कृष्ठ छात्रों को बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया गया और बच्चों के खेलने कूदने के लिये समय निर्धारित किया जाए।
#kanpur
छात्रा को प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित 
छात्रा को खंड शिक्षा अधिकारी का कार्य समझाने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्य से समाज में मिशन शक्ति को बढावा मिलेगा।इसके साथ ही छात्राओं को भविष्य में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी उन्होंने छात्रा जान्हवी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर शर्मिला अवस्थी उत्कर्ष जायसवाल,वंदना पांडेय, बृजनंदन, अमिता, शिवांगी रेशमा,दिलीप, प्रीति,प्रभात,राकेश शर्मा,दिलीप,रामू आदि उपस्थित रहे।
https://parpanch.com/kanpur-third-body-donation-to-akbarpur-medical-college-late-lakshminarayan-body-became-the-heritage-of-the-medical-world/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *