मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur: अकबरपुर मेडिकल कॉलेज को तीसरा देहदान स्वo लक्ष्मीनारायण की देह बनी चिकित्सा जगत की धरोहर
कानपुर

Kanpur: अकबरपुर मेडिकल कॉलेज को तीसरा देहदान स्वo लक्ष्मीनारायण की देह बनी चिकित्सा जगत की धरोहर

Akash Chaudharyअपडेट: December 22, 2024

Kanpur  । पूरे प्रदेश में युग दधीचि देहदान अभियान के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों को शोध हेतु शरीर दान कराने का अभियान चला रहे दंपति मनोज सेंगर एवम माधवी सेंगर ने आज अकबर पुर मेडिकल कॉलेज को कानपुर से लाकर तीसरी देह दान कराई।शिव कटरा लालबंगला कानपुर निवासी 64 वर्षीय लक्ष्मीनारायण गुप्ता जी ने मार्च 2024 में देहदान संकल्प लिया था।

#kanpur

आज संक्षिप्त बीमारी के बाद सुबह साढ़े आठ बजे उनका निधन होने पर पुत्रों ने अभियान प्रमुख मनोज सेंगर को सूचना दी ।सेंगर द्वारा तत्काल सारे परिपत्र पूरे करने के बाद देह को अकबरपुर मेडिकल कॉलेज को देने का निश्चय किया और दोपहर बाद सेंगर दंपति देह लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां प्राचार्य महोदय डा एस एल वर्मा जी ने अपने सहयोगियों के साथ देह को सम्मान सहित स्वीकार किया, गुप्ता जी का अपना बर्तन व्यवसाय रहा है और अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

कानपुर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरतीं पूजन करते हुए शांतिपाठ के साथ देह समर्पण संस्कार सम्पन्न किया गया, इस अवसर पर गुप्ता जी के पुत्र संतोष कुमार, श्याम कुमार, सतीश कुमार, विनोद कुमार एवं प्रमोद कुमार सहित परिवार जनों ने पुष्प अर्पित करते हुए दिवंगत देहदानी को अंतिम विदाई दी।

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=5267&action=edit&wpwautoposteron%5B0%5D=fb&wpwautoposteron%5B1%5D=tw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *