Wednesday, April 29, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीन पार्क कैंप में 80 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, आवासीय...

Kanpur : ग्रीन पार्क कैंप में 80 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, आवासीय छात्रावास के लिए होगा चयन

15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में निखरी स्किल और फिटनेस, खिलाड़ियों ने बताया टर्निंग प्वाइंट

 

Kanpur। ग्रीन पार्क स्टेडियम में संपन्न हुए 15 दिवसीय आवासीय क्रिकेट छात्रावास के लिए आयोजित केंद्रीय प्रशिक्षण कैंप के 80 खिलाड़ियों में प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कैंप में शामिल खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और कैंप में मिले स्किल और फिटनेस के गुरुमंत्र को जीवन में क्रिकेट की दिशा के लिए टर्निंग प्वाइंट बताया।

बारी-बारी खिलाड़ियों ने फिटनेस और स्किल में हुए सुधार की जानकारी दी। जूनियर खिलाड़ियों ने पूर्व क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय, सिराजुद्दीन, अनुराग पांडेय, सुनील व ग्रीन पार्क के क्रिकेट कोच और उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल के प्रशिक्षण को यादगार बताया।
बुधवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के खिलाड़ियों में प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि एसपी विजिलेंस राजेश तिवारी ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर उनको उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी। कोच अमित पाल ने कहा कि 15 दिवसीय कैंप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ही निदेशालय की ओर से प्रदेश के आवासीय छात्रावास के लिए चुने जाएंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!