Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से जिला स्तरीय अम्पायरिंग प्रशिक्षण शिविर सात अगस्त से प्रारंभ होंगी। शिविर प्रतिदिन शाम पांच बजे से चुन्नीगंज स्थित केसीए कार्यालय में आयोजित होंगी। शिविर में अम्पायरिंग के लिए 23 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
वहीं, स्कोरिंग प्रशिक्षण के लिए 11 अभ्यथी चयनित किए गए हैं। स्कोरिंग के शिविर की शुरुआत आठ अगस्त से होगी। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

