Sunday, June 14, 2026
HomeखेलKanpur : 210 नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया क्रिकेट का जुनून, चयनकर्ताओं ने...

Kanpur : 210 नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया क्रिकेट का जुनून, चयनकर्ताओं ने परखा हुनर

Kanpur। नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज मैदान में आयोजित एसकेएमके ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के चयन ट्रायल में रविवार को युवा क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा दिखायी। ट्रायल के पहले दिन 210 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

चयनकर्ताओं ने चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कौशल का बारीकी से परीक्षण किया गया। चयनकर्ताओं के रूप में इंद्रपाल सिंह गहलोत और डॉ. विकास यादव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए उनकी तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल को परखा। आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की उपस्थिति को देखते हुए ट्रायल प्रक्रिया दो दिनों में आयोजित किया जा रहा है।

इसमें पहले दिन जिन खिलाड़ियों का मूल्यांकन नहीं हो सका, उनका ट्रायल सोमवार को कराया जाएगा। चयनकर्ताओं ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें बेहतर मंच प्रदान किया जाएगा।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...