Sunday, May 31, 2026
HomeखेलKanpur : रविंदर के शतक से पैंथर्स की शानदार जीत

Kanpur : रविंदर के शतक से पैंथर्स की शानदार जीत

 

Kanpur । कानपुर सुपर प्रीमियर लीग के मुकाबले में कानपुर पैंथर्स ने कानपुर जेम्स इलेवन को 72 रन से पराजित किया। जीत में रविंदर सिंह ने शतकीय पारी का योगदान दिया।

जाजमऊ ​​स्थित जेम्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर पैंथर्स इलेवन की टीम ने 25 ओवर में चार विकेट पर 300 रन का स्कारे खड़ा किया। इसमें टीम से रविंदर सिंह ने 107 रन व हिमांशु तिवारी ने 77 रन, मनिंदर सिंह ने नाबाद 47 रन बनाए, तो गेंदबाजी में जॉनी ठाकुर, अमन, अदनान व सुनील ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर जेम्स की पूरी टीम 25 ओवर में सात विकेट पर 228 रन ही बना सकी। टीम से अमन ने 110 रन, सुनील कनोजिया ने नाबाद 38 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में कामरेंद्र ने तीन, दवनदीप ने दो और विकास ने एक ​विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच रविंदर सिंह को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...