Kanpur । गोविद नगर स्थित वैदिक धर्म सभा में रविवार को ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के 32 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की विशेष बात यह रही कि 75 वर्षीय वरिष्ठ खिलाड़ी वीरेन्द्र सिंह चंदेल ने भी हिस्सा लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता पांच राउंड के आधार पर खेली गई। मुख्य निर्णायक (चीफ आर्बिटर) अनिल बाजपेई ने प्रतियोगिता का संचालन किया, जबकि एपी सिंह, अजीत विश्वकर्मा सहायक आर्बिटर की भूमिका में रहे। यह जानकारी कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने दी और उन्होंने ही विजेताओं को सम्मानित किया।
परिणाम इस प्रकार रहे ::चार अंक के साथ मृदुल शुक्ला पहले स्थान पर रहे। तो 3.8 अंकके साथ बाल गोविंद दूसरे स्थान पर रहे। जबकि 3.5 अंक के साथ अर्णव गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।


