Sunday, May 31, 2026
HomeखेलKanpur : अर्णव की नाबाद पारी ने जे बी फाइटर्स को जिताया

Kanpur : अर्णव की नाबाद पारी ने जे बी फाइटर्स को जिताया

विहान चंद्रा की अर्धशतकीय पारी भी टाइटंस को जीत न दिला सकी

Kanpur। ए एस क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित द्वितीय आनंद राव पाटिल मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में जे बी फाइटर्स ने 38 रनों से कानपुर टाइटंस को हराकर लीग मैच में पूर्ण अंक प्राप्त किए। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए जे बी फाइटर्स ने 25 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बनाए ।

#kanpur

कप्तान अर्णव वर्मा ने नाबाद 69,आयुष ने 26 रन बनाए।वहीं यश दीक्षित ने 2 विकेट लिए।जवाब में कानपुर टाइटंस25 ओवर में 122 रन ही बना सकी।विहान चंद्रा ने नाबाद 56 और पार्थ शुक्ला ने 17 रन बनाए।आयुष और अंश ने 2 – 2 तथा अमीषा ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच आयुष बने।

#kanpur

इसके पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पॉलिकेयर के आर्यन पाठक ने स्वर्गीय आनंद राव पाटिल की फोटो पर माल्यार्पण कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया ।

इस अवसर पर प्रमोद पाटिल,पूजा पाटिल,सर्वेश तिवारी,विकास सिंह,आदित्य गर्ग,पंकज शुक्ल,निलेश दूसेजा,पंकज अग्रवाल,आदित्य चौरसिया,अपूर्वा सिंह,रोहित,प्रिंस, नैतिक शुक्ला,रितेश सिंह तथा उपस्थित अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर मैच का आनंद उठाया।कल का मैच आइन्स इंडिया और मेहरोत्रा डेंटल के बीच सुबह 6 बजे से खेला जाएगा

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...