Tuesday, May 19, 2026
HomeकानपुरKanpur : आयुध निर्माणी कर्मी से मारपीट पर हंगामा, कर्मचारियों ने पुलिस...

Kanpur : आयुध निर्माणी कर्मी से मारपीट पर हंगामा, कर्मचारियों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

 

दरबान दीपक व अन्य गार्डों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप

Kanpur । अर्मापुर थाना क्षेत्र स्थित आयुध निर्माणी में कैजुअल ऑपरेटर रजत कुमार के साथ कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित और उसके साथियों ने आरोप लगाया है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है।

पीड़ित रजत कुमार के मुताबिक सोमवार रात वह अन्य साथियों के साथ एसएमटी-3 विभाग में नाइट ड्यूटी के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि फैक्ट्री गेट पर तैनात दरबान दीपक और अन्य सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में रजत के हाथ, सिर और कान में चोटें आई हैं।

रजत का कहना है कि पूरी घटना फैक्ट्री परिसर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में कैजुअल ऑपरेटर अर्मापुर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कर्मचारियों ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

वहीं अर्मापुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...